Home पंजाब विद्या भारती की तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला

विद्या भारती की तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला

141
0

बच्चों को पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करें- गोपाल आर्य

पंजाब | जितेंद्रवीर सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर सेक्टर- 71 मोहाली में 8 से 10 अक्टूबर 2022 तक विद्या भारती की तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से विद्या भारती संगठन के पर्यावरण संयोजकों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य ने जल, वायु और मिट्टी को प्रदूषण से बचाने के वैज्ञानिक तरीके बताए और जल संरक्षण, भूमि संरक्षण एवं प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने के सुझाव दिए। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। गोपाल आर्य ने कहा कि पौधारोपण से जरूरी पौधों की देखभाल करना है। पर्यावरण को बचाने की मुहिम को छात्रों के जरिए उनके परिवार तक पहुंचाया जाए। हमें बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण विशेषज्ञ ओमप्रकाश मनौली ने आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों एवं गणमान्य लोगों ने हर्बल वाटिका में पौधारोपण भी किया। कार्यशाला के समापन पर सभी गणमान्य व्यक्तियों को औषधीय पौधे एवं शॉल भेंट की गई।

Previous articleबुनियादी स्तर के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2022 : एक स्वागत योग्य पहल
Next article“सर्वहितकारी सुरभि दिए” का लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here