Home शैक्षिक प्रयोग विज्ञान से व्यक्तित्व विकास

विज्ञान से व्यक्तित्व विकास

276
0
personality-development-through-science
शैक्षिक प्रयोग
श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ (अंबाला) हरियाणा

नारायणगढ़ | विद्या भारती अपने विद्यालयों में अनेक ऐसी प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित करती रहती है, जिससे विद्यार्थियों की रुचि कठिन लगने वाले विषयों जैसे विज्ञान, गणित में अधिक बढ़े। इसलिए ज्ञान विज्ञान मेला, गणित मेला विद्यालय स्तर से अखिल भारतीय स्तर तक आयोजित किए जाते हैं।

विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन वर्ष 2012-13 से लगातार होता आ रहा है। प्रतिवर्ष विज्ञान मेले से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अधिक रुचि देखी गई है। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशाला में बच्चों को क्रिया आधारित शिक्षा व विज्ञान के प्रयोग नियमित रूप से कराए जाते हैं। इसका श्रेय हमारे पूर्व संगठन मंत्री रवि कुमार जी को जाता है, जो अपने प्रवास पर आग्रहपूर्वक आचार्यों को इसके लिए प्रोत्साहित करते थे।

प्रयोगशाला में प्रयोग के सुखद परिणाम सामने आए हैं। विद्यालय के 3 बच्चों प्राची, अमन एवं हर्ष ने वर्ष 2019 में विज्ञान प्रश्न मंच में अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभागिता की। राजकीय प्रतियोगिताओं में कई बच्चे श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करते रहे हैं। सत्र 2021-22 में वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा की 3 बच्चों की टीम राजकीय व्यवस्था द्वारा आयोजित जिला स्तर पर विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पर रही। इसमें एक राउंड में 10 प्रश्न प्रयोगशाला के उपकरणों की पहचान पर आधारित थे। इन सभी प्रश्नों के सही उत्तर विद्यालय के छात्रों ने दिए।

बच्चों को विज्ञान को आसानी से समझाने के लिए कपूरथला विज्ञान केंद्र में भ्रमण हेतु ले जाया जाता है। 2012-13 से अब तक प्रतिवर्ष विज्ञान मेले में 60 प्रतिशत विद्यार्थी भाग लेते हैं।

विज्ञान प्रयोगशाला स्थापना वर्ष

रसायन विज्ञान :- 2014

भौतिक विज्ञान :- 2014

जीव विज्ञान :- 2018

विज्ञान विषय में उपलब्धियां

• सत्र 2016-17 बाल वर्ग, विज्ञान प्रश्न मंच, क्षेत्रीय स्तर पर तीसरा स्थान ।

• सत्र 2017-18 विज्ञान प्रश्न मंच, किशोर वर्ग, अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान ।

• सत्र 2021-22 जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम प्रथम रही ।

•सत्र 2022-23 तरुण वर्ग, विज्ञान प्रश्न मंच, क्षेत्रीय स्तर पर चौथा स्थान एवं विज्ञान प्रयोग में प्रांत स्तर पर दूसरा स्थान तथा विज्ञान प्रदर्श में किशोर वर्ग का प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान रहा ।

• सत्र 2022-23 विज्ञान संकाय की छात्रा वैष्णवी कालड़ा ने सीनियर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया। रसायन विज्ञान में 99, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। वैष्णवी को 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया ।

अन्य उपलब्धियां

• सत्र 2017-18 रिया धीमान प्रांत स्तर पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में तीसरे स्थान पर रही।

•सत्र 2018-19 जिला स्तर पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में पांचवां एवं छठा स्थान विद्यालय की छात्राओं ने अर्जित किया।

• सत्र 2022-23 में कक्षा बारहवीं की छात्रा वैष्णवी कालड़ा ने 486 अंक प्राप्त करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रयोगशाला के अलावा विज्ञान विषय पर हुए प्रयोग

• दक्षता वर्ग में विज्ञान विषय के आचार्यों ने अन्य आचार्यों को विज्ञान विषय की आधारभूत अवधारणाएं प्रयोग विधि से बताईं।

•सत्र 2022-23 में रोबोटिक लैब के सेमिनार को ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें बच्चों ने स्वयं रोबोटिक कार बनाकर देखी।

• विज्ञान प्रयोगशाला के बरामदे में विज्ञान थीम पर आधारित wall painting की गई है। जिसे वहाँ आने -जाने वाले विद्यार्थी रुचि लेकर देखते और समझते हैं ।

इन प्रयोगशालाओं में नियमित रूप से कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी जाते हैं । विद्यालय प्रधानाचार्य इस कार्य में विशेष रुचि लेते हैं ।

Read More :  National Education Policy–2020 And Classroom Transactions

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here