नागपुर : विद्या भारती विदर्भ प्रांत की कार्यकारिणी (2025 से 2028) के लिए नया कार्यकारिणी मंडल घोषित कर दिया गया है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अकोला के श्री सचिन केशव जोशी को चुना गया है। यह चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री सुधाकर रानडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम आरावकर उपस्थित थे। साथ ही इस अवसर पर विद्या भारती से संबद्ध स्कूलों के मुख्याध्यापक और संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में श्री बळीराम रामदास चव्हाण (हिंगणघाट, जि. वर्धा), अॅड. सत्यानंद भीमराव कांबळे (वाशीम) और सौ. प्रांजली प्रमोद जोशी (नागपुर) को चुना गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी नागपुर के श्री रोशन मधुकरराव आगरकर को सौंपी गई है। सह मंत्री के रूप में श्री दिलीप गुणवंतराव जोशी (वाशीम), श्री समीर मुकुंदराव थोडगे (अकोला), श्री उल्हास वामनराव इटानकर (रामटेक, नागपुर) और श्री रणदीप कंठीलाल बिसने (हिंगणघाट, वर्धा) की नियुक्ति की गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में नागपुर के श्री अमित मधुकर भालेराव कार्य देखेंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. मंगेश नीलकंठ पाठक (नागपुर), श्री मंगेश श्रीधरराव वानखेडे (अकोला), डॉ. शुभ्रा सोमनाथ रॉय (नागपुर) और श्री आनंद विद्याधर देशपांडे (नागपुर) को शामिल किया गया है। प्रांत संगठन मंत्री के रूप में श्री शैलेश श्रीराम जोशी की पुनर्नियुक्ति की गई है।
विद्या भारती एक अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था है, जिसकी देशभर में 20,000 से अधिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। विदर्भ क्षेत्र के विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार और समग्र शिक्षा का समन्वय किया जाता है। आगामी कार्ययोजना में हर स्कूल में मातृशक्ति के सप्तशक्ति सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। नई कार्यकारिणी को पूरे प्रांत से शुभकामनाएं मिल रही हैं और यह आशा व्यक्त की जा रही है कि इस कार्यकाल में विदर्भ क्षेत्र में शैक्षणिक और संस्कारात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। न्यूज कम शब्दो मे बनाए






