विजय दिवस पर घोष संचालन , 80 जगहों के 3000 छात्रों ने किया मार्चपास्ट
विद्याभारती मध्यभारत प्रांत | ढाका | विजय दिवस 16 दिसम्बर 1971 के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर अंदर किला घोषदल के भैया-बहिनों द्वारा नगर विदिशा के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में संस्था प्राचार्य श्री प्रबल प्रताप जी पुरोहित, प्रातः पाली प्रभारी श्रीमती नीता सोनी, कार्यालय प्रमुख श्री मनोज तिवारी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त संचलन विद्यालय के घोष प्रमुख श्री नीरज शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ।






