मध्य भारत। पराक्रम दिवस’ व ‘स्वाधीनता के अमृत महोत्सव’ के निमित्त विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा “सुघोष दर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 1500 घोष वादक भैया-बहनों ने ॐ, स्वस्तिक सहित अन्य आकृतियाँ तैयार करते हुए आकर्षक घोष वादन किया।
कार्यक्रम में श्री शिवराजसिंह चौहान (मा. मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन), श्री गोबिंद चंद्र महंत(अखिल भारतीय संगठन मंत्री विद्या भारती), श्री टी पी एस रावत (मेजर जनरल-सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि थे।
सीएम शिवराज जी ने कहा ,”रामायण, महाभारत, वेद, उपनिषद अमूल्य ग्रंथ हैं। इनमें मनुष्य को नैतिक व संपूर्ण बनाने की क्षमता है। इन पवित्र ग्रंथों की शिक्षा देकर हम अपने बच्चों को संपूर्ण व नैतिक बनायेंगे। “

और पढ़ें : संगीत का अंग है घोषः कृपाशंकर शर्मा






