Home पंजाब शिक्षा का महाकुंभ RASE-23 का उद्घाटन

शिक्षा का महाकुंभ RASE-23 का उद्घाटन

79
0

डॉ. भीमराव अंबेडकर एन.आई.टी में ‘शिक्षा का महाकुंभ RASE-23 का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भव्य उद्घाटन

भारत की शिक्षा में होना चाहिए भारतीयता – अनुराग ठाकुर

प्राचीन ज्ञान के आधार पर वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2023’ है पूर्ण सक्षम – देशराज शर्मा

9 जून, डॉ. भीमराव अंबेडकर एन.आई.टी., जलंधर | ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मोदी सरकार द्वारा साढ़े छः लाख लोगों के सुझाव प्राप्त होने के पश्चात लागू किया गया है। शिक्षा का माध्यम मातृभाषा रहना चाहिए और यह मूल्य आधारित होनी चाहिए। भारतीयता के आधार पर भारत की शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए | भारत की शिक्षा व्यवस्था में भारतीयता का भी समावेश होना चाहिए |  शिक्षा के महाकुंभ RASE-23 का भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांतीय इकाई सर्वहितकारी शिक्षा समिति, पंजाब और एन.आई.टी. जालंधर को बधाई और शुभकामनाएं |’  ये उत्साहपूर्ण शब्द केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता श्री अनुराग ठाकुर जी ने कहे | उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एन.आई.टी. में 9 से 11 जून तक चलने वाले ‘शिक्षा महाकुंभ RASE-23’ का भव्य उद्घाटन 9 जून प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुआ | इसी उद्घाटन सत्र में अनुराग ठाकुर ने ये शब्द कहे |

इसी उद्घाटन सत्र में अनुराग ठाकुर से पूर्व भारी संख्या में NIT जलंधर में उपस्थित शिक्षाविदों का मार्गदर्शन करते हुए विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री देशराज शर्मा ने इस बात पर सबका ध्यान आकृष्ट किया कि  शिक्षा कौशल आधारित होनी चाहिए | शिक्षा का माध्यम मातृभाषा ही होनी चाहिए। पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए शर्मा ने आगे कहा कि  प्राचीन ज्ञान के आधार पर वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2023’ पूर्ण सक्षम है | 34 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह शिक्षा नीति सामने आई है | इसमें ‘भारत की शिक्षा में भारतीयता’ पर बल दिया गया है | हम सबको मिलकर तीव्रता से इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 को व्यवहारिक स्वरुप प्रदान करने की आवश्यकता है | उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के चार विशेष बिंदुओं की ओर शिक्षाविदों का ध्यान आकृष्ट किया |

इसी उद्घाटन सत्र में विशेष अतिथि के रुप में पधारे डॉ. आदर्शपाल विग, चेयरमैन पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण होना चाहिए जिससे कि छात्र राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें। उत्तम हिंदू समाचार पत्र के मुख्य संपादक इरविन खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति का संपूर्ण विकास होना चाहिए।

‘शिक्षा महाकुंभ’ का उद्घाटन अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ | इस अवसर पर सम्मानित मंच को पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन डा. आदर्श विग,  दैनिक उत्तम हिंदू के मुख्य संपादक इरविन खन्ना, NIT के निदेशक डॉ. विनोद कनौजिया, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र महामंत्री देशराज शर्मा,उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा,विद्या भारती पंजाब संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, प्रो. नवदीप शेखर सहित एन.आई.टी. के रजिस्ट्रार डॉ. अजय बांसल ने सुशोभित किया।

शिक्षा महाकुंभ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुदेश ठाकुर व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक डॉ. अमित कांसल ने जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा महाकुंभ के संबंध में शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात के महामहिम राज्यपाल अचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी वेन सहित देश के प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्वों के शुभकामना भी संदेश प्राप्त हुए हैं। इस उद्घाटन सत्र में मधुर कंठ से वंदना सर्वहितकारी विद्या मंदिर, जलंधर के छात्रों ने की | कोरोना काल में कुमारी सौम्या द्वारा रामयण पर कविता लिखी गई जिसके लिए उसको उसके माता पिता सहित सम्मानित किया गया | इस अवसर पर उपरोक्त महानुभावों के अतिरिक्त ठाकुर विजय, सुभाष महाजन, नीलम शर्मा, डा.रेखा कालिया, मनदीप तिवारी, अमित कांसल, शीतल विज, राकेश राठौर,सुशील शर्मा, चंद्रहास गुप्ता और जयदेव बातिश विशेष रूप से उपस्थित रहे |  

शिक्षा महाकुंभ के द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला, ने मुख्य अतिथि के रूप में और शिव कुमार, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा ने मुख्य वक्ता के रूप में अन्य अतिथियों संग शिरकत की। समाचार लिखे जाने तक पहले दिन का कार्यक्रम अपनी चरम सीमा की तरफ अग्रसर था।

फोटो की कैप्शन –

  1. मंच पर बैठे हुए (बाएं से दाएं) डा. नवदीप शेखर, राजेंद्र कुमार, विनोद कनौजिया, डा.आदर्श पाल विग, अनुराग ठाकुर, देशराज शर्मा, इरविन खन्ना, विजय नड्डा, डा. अजय खन्ना

और पढ़ें :  विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here