Home अवध प्रांत बाल वैज्ञानिक श्लोक त्रिपाठी का सम्मान

बाल वैज्ञानिक श्लोक त्रिपाठी का सम्मान

385
0
Child scientist Shlok Tripathi honored

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) | प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज सिविल लाइन्स के विद्यार्थी और बाल वैज्ञानिक श्लोक त्रिपाठी को प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्लोक त्रिपाठी ने कहा कि मैने जब कक्षा अष्टम में प्रवेश लिया तभी से विज्ञान के नये-2 प्रयोगों के बारे में गुरुजनों से जानकारी प्राप्त करने लगा था। मैने विद्यालय द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला प्रतियोगिता में सेंसर पर आधारित मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

बाद में DRDO द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और तत्पश्चात् NASA द्वारा बनारस में आयोजित Human Research Operation प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद दिल्ली में आयोजित नेशनल लेवल प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भारत सरकार की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में भी मैने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद मैने “आर्मी डिफेंस शूज नामक प्रोजेक्ट पर कार्य किया।

इसके माध्यम से सेना का सिपाही 50 सेमी पहले ही जान सकता है कि आगे लैण्डमाइन है या नहीं। इससे हमारी सेना को सर्जिकल स्ट्राइक जैसे आपरेशन करने में सहायता मिलेगी।

वर्तमान में थल सेना, नेवी और वायुसेना व मर्चेंट नेवी में प्रोजेक्ट विचाराधीन है और इनमें सेवा के लिए मुझे 10 प्रतिशत की छूट मिली हुई है। कार्यक्रम में विद्यालय के मीडिया प्रभारी सरोज दुबे और आचार्य आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें :- NCERT ने जारी की कक्षा-1 और 2 की नई पुस्तकें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here