Home विदर्भ व्यावहारिक शिक्षा आवश्यक – शैलेश जोशी

व्यावहारिक शिक्षा आवश्यक – शैलेश जोशी

170
0

वाशिम : केवल पुस्तकों से ज्ञान प्राप्त होता है ऐसे नहीं तो व्यावहारिक शिक्षा से भी ज्ञान ही प्राप्त होता है। प्रत्यक्ष व्यावहारिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है यह बात विद्या भारती प्रांत संगठन मंत्री शैलेश जोशी ने कही। वे रेखाताई राष्ट्रीय विद्यालय में आयोजित स्काउट एंड गाइड के “खरी कमाई” कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इसी समय शिशु शिक्षा की भारतीय संकल्पना भी उन्होने स्पष्ट की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या भारती से संबध्दित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार शिशुवाटिका प्रारंभ करने की घोषणा पंचशील विद्यालंकार शिक्षण संस्था के अध्यक्ष सत्यानंद कांबळे ने की।

प्रस्तावना एवं परिचय आचार्य लादे ने किया तो आचार्य भांदुर्गे ने आभार प्रदर्शित किये। कार्यक्रम में संस्था की संचालिका लुंबिनी कांबळे, अर्चना कांबळे, प्रधानाचार्य आरु एवं कॉन्वेंट की प्रधानाचार्या जोशी जी भी मंच पर उपस्थिती रही। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गये थे। कार्यक्रम के आयोजन में सभी आचार्यों का योगदान रहा।

Previous articleरामरक्षा पठन कार्यक्रम
Next articleशिक्षा में माता का स्थान प्रथम – गोविंदचंद्र महंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here