भोपाल। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय, भोपाल में 3 नवम्बर से 6 नवम्बर तक 19वें अखिल भारतीय गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में सभी 11 क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व रहा। संख्यात्मक दृष्टि से 321 छात्र, 184 छात्राएँ, 11 आचार्यों एवं 5 महिला आचार्यों ने 10 प्रकार की प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। प्रतिभागियों को बाल, किशोर, तरूण एवं आचार्य श्रेणी में विभाजित किया गया। चारों श्रेणियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में भोपाल महानगर की 30 शैक्षिक संस्थाओं से 137 शिक्षक उपस्थित हुये। विद्या भारती से सम्बद्ध 13 विद्यालयों, 9 समविचारी विद्यालयों व 9 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के 1634 छात्रों एवं शिक्षकों ने मेले का अवलोकन किया।
मेले का उद्घाटन मध्य प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी एवं विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम आरावकर जी ने किया।
वैदिक गणित प्रदर्शनी के उद्घाटन में विद्या भारती के संगठन मंत्री मा. गोबिन्द चन्द्र महंत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा. भालचन्द्र्र रावले व मा. देवेन्द्र राव देशमुख जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मा. यतीन्द्र जी शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. अशोक जी पाण्डेय व माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश की उपाध्यक्षा डॉ. रमा मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति रही। समापन समारोह में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेश कुमार जी जैन, आंचलिक विज्ञान केन्द्र के परियोजना समन्वयक साकेत सिंह कौरव जी व विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिवकुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मेले की विशिष्ट गतिविधि विज्ञान वार्ता में विद्या भारती के पूर्व छात्र व विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र त्रिवेन्द्रम के वरिष्ठ वैज्ञानिक निशंक कुमार जी श्रीवास्तव व मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह जी परमार, विद्या भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कान्हेरे जी उपस्थित रहे।

और पढ़ें : अखिल भारतीय संस्कृत-शिक्षक प्रशिक्षण पंचदिवसीय आवासीय कार्यशाला – 2022
[…] […]
[…] […]