Home तेलंगाना महिला समन्वय अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग, भाग्यनगर

महिला समन्वय अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग, भाग्यनगर

107
0

तेलंगाना | महिला समन्वय अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग (11-13 नवंबर, 2022 ) भाग्यनगर, तेलंगाना में दो सत्रों में संपन्न हुआ। इस वर्ग में विद्या भारती से चार दीदियां एवं एक बंधु निम्नानुसार सम्मिलित हुए ।

  • डॉ. श्री किशन वीर सिंह
  • सुश्री रेखा चूड़ासामा
  • सुश्री प्रमिला शर्मा
  • सुश्री पवित्रा दहाल
  • श्रीमती सुनीता पांडेय्

संगठन मंत्र के बाद मीनाक्षी ताई ने अपने उद्बोधन में बताया कि 24 प्रांतों में महिला समन्वय की संयोजिका एवं प्रचार प्रमुख हैं। इस वर्ष देश भर के 350 विभागों में महिला सम्मेलन का कार्यक्रम हो इस हेतु यह अभ्यास वर्ग है। हमें समझदारी से महिला विषयक विषयों को लेकर आगे बढ़ाना है। राष्ट्र प्रथम इस भाव से कार्यक्रम करना है ‌।

मा. भैया जी जोशी, कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि इस शताब्दी वर्ष में पांच प्रमुख कार्य समरसता, कुटुंब व्यवस्था ,स्वदेशी भाव ,पर्यावरण, आदर्श नागरिकता इन विषयों को लेकर हम सभी कार्य करें, ऐसा आह्वान किया।

समापन में मा.मीनाक्षी ताई पेशवे का उद्बोधन प्राप्त हुआ तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से माननीय दत्तात्रेय होसबाले, कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

और पढ़ें : स्वावलंबी शिक्षा की ओर कदम

Previous articleई-पाठशाला का शुभारंभ
Next articleकटक में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here